Big Breaking: पुलिस के सामने ही भिड़ गए दो पक्ष, हॉस्पिटल के अंदर जमकर चले लात-घूसे... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: पुलिस के सामने ही भिड़ गए दो पक्ष, हॉस्पिटल के अंदर जमकर चले लात-घूसे…

हरिद्वार

Big Breaking: पुलिस के सामने ही भिड़ गए दो पक्ष, हॉस्पिटल के अंदर जमकर चले लात-घूसे…

रुड़की: हरिद्वार से बड़ी खबर आ रही है। यहां सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में पुलिस के सामने ही दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने बामुश्किल पुलिस को सख्ती कर दोनों पक्षों को शांत कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ। मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मंगलवार शाम को ढंढेरा गांव में लड़की से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्ष सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे। यहां भी वे एक-दूसरे से बहस करते रहे। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया और उनका मेडिकल कराने के लिए सिविल हॉस्पिटल रुड़की लेकर गई।

सिविल हॉस्पिटल में भी दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई और दोनों आपस में भिड़ पड़े।  हॉस्पिटल में पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए। आखिर में पुलिस ने यहां भी हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in हरिद्वार

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link