पौड़ी गढ़वाल
नमन: पौड़ी के सपूत शहीद हरेंद्र सिंह पंचतत्त्व में विलीन, हर आंख हुई नम…
श्रीनगर: उत्तराखंड के पौडी के सपूत शहीद हरेंद्र सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। गांव में शोक की लहर है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि नायक हरेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।आज सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को उनके गांव पीपलसारी का मार्ग बाधित होने के कारण उनका पार्थिव शरीर गांव नहीं ले जाया जा सका था। ऐसे में पार्थिक शरीर को रिखणीखाल अस्पताल में रखा गया था, जहां क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
गौरतलब है कि रविवार को शहीद का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट हवाई अड्डे से सेना के विशेष वाहन से लैंसडाउन लाया गया था। कल सोमवार सुबह शहीद का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव पीपलसारी ले जाया जाना था, लेकिन भारी बारिश के कारण मार्ग अवरुद्ध होने के चलते यह संभव नहीं हो पाया, जिसके बाद शहीद के पार्थिव शरीर को रिखणीखाल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया था। वहीं, सेना और प्रशासन के अधिकारी भी बारिश थमने के इंतजार में घंटों तक रिखणीखाल में डेरा जमाए रहे, जिसके बाद आज सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव ले जाया गया। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…






















Subscribe Our channel



