उत्तराखंड
Big Breaking: अमित शाह का दौरा टला, अब इस दिन आएंगे उत्तराखंड ,ये रहेगा कार्यक्रम…

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है ऐसे में कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए रैलियों का दौर जारी है। पीएम मोदी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 16-17 अक्टूबर को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा था। जो अब टल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमित शाह अब 30 अक्टूबर को उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान वह उत्तराखंड सरकार की घसियारी योजना का शुभारंभ भी करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गृह मंत्री का दौरा व्यस्तता के चलते स्थगित हुआ है। ऐसे में अमित शाह अब 30 अक्टूबर को उत्तराखंड आएंगे। गृह मंत्री के सभी कार्यक्रम फाइनल हैं। कुछ सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमित ली जा रही है। वहीं खबर है कि इसी महीने के आखिर में केंद्रीय रक्षा राजनाथ सिंह भी उत्तराखंड आ सकते हैं। इस दौरान वे पिथौरागढ़ के सैनिक सम्मान यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस संबंध में हाल ही में उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उनसे मुलाकात की थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




