देहरादून
Big Breaking: देहरादून में यहां खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल, क्षेत्र में मची सनसनी…
देहरादून: राजधानी देहरादून की शांत वादियों से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गोविंदगढ़ शांति विहार इलाके सोमवार को दोपहर में पानी भरने को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कीलोग हाथापाई पर उतर आये। यहां हुए खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल हो गये हैं। घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना आनन फानन मे पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामले को शांत कराया है। फिलहाल पुलिस मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ कर जांच कर रही है। अन्य लोगों से भी मामले को लेकर जानकारी ली जा रही है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…






















Subscribe Our channel



