उत्तराखंड
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के इन जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना…
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जैसे जिलों में कई दौर की भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत आज के नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र दौर के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।
आपको बता दें कि देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में गुरुवार को बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून व आसपास के इलाकों में तेज बौछारों के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। चमोली जिले में बुधवार रात से बारिश हो रही है। गौरतलब है कि राज्य में जाता हुआ मानसून भी तबाही मचा रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक आफत की बारिश बरस रही है। नदियां उफान पर है। पहाड़ पर भूस्खलन बादल फटने की खबरे आ रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


