उत्तराखंड
न्यूज पेपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने पत्रकारों को लिए मांगी ये सुविधाएं, राज्यपाल ने दिया आश्वासन…
बैंगलोर: पत्रकारों के हित के लिए न्यूज पेपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया पिछले 28 वर्षों से कार्य कर रही है। देश के कोने कोने में न्यूज पेपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पत्रकार सदस्य हैं। जिनके लिए हमेशा न्यूज पेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया मदद करने के लिए तत्पर रहती है। एक बार फिर न्यूज पेपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया पत्रकारों के लिए आगे आई है। एसोसिएशन के महासचिव विपिन गौड़ ने कर्नाटक के राज्यपाल थावर चाँद गेहलोत से मुलाकात की और कर्नाटक राज्य का राज्यपाल बनने पर बधाई दी व पत्रकारों के हित के लिए एक ज्ञापन सौंपा। वहीं राज्यपाल ने संगठन की तारीफ करते हुए पत्रकारों के हित के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन में गौड़ ने मांग की है , कि कर्नाटक राज्य में जो भी श्रमजीवी पत्रकार हैं उनके लिए राज्य पेंशन स्कीम लागू करते हुए पत्रकारों के लिए एक्सीडेंटल सुरक्षा कवच पॉलिसी दी जाय। जिससे कभी भी किसी पत्रकार के साथ कोई हादसा हो जाय तो उसके परिवार को पॉलिसी द्वारा मदद मिल सके तथा घायल होने की स्थिति में किसी भी प्राइवेट अस्पताल में पत्रकार का इलाज हो सके।इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि कर्नाटक राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाय, जिससे कि पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों की घटनाओं को रोका जा सके। राज्य में छोटे व मझोले समाचार पत्रों के लिए भी विज्ञापन नीति बनाई जाय, जिससे सभी छोटे और मझौले समाचार पत्रों को विज्ञापन मिलें और उनको अपना समाचार पत्र चलाने में सरकार द्वारा मदद मिले। राज्य में श्रमजीवी पत्रकारों को परिवहन पास दिए जांय, जिससे राज्य में किसी भी खबर की कवरेज के लिए जाने वाले पत्रकार को एक जिले से दूसरे जिले में आने जाने की मुफ्त सुविधा मिल सके ।
ज्ञापन में उन्होंने आगे लिखा कि राज्य में वेब पोर्टल को भी सरकार मान्यता दे, जिससे कि पोर्टल में काम कर रहे रिपोर्टर्स , पत्रकारों को राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार के रूप में कार्य करने का मौका मिले। सरकार द्वारा बैंगलोर में एक बड़ा मीडिया सेंटर बनाया जाय, जहाँ पत्रकारों को कंप्यूटर प्रिंट आउट सहित इंटरनेट की सुविधा मिल सके, जिससे कि उन्हें खबरों का आदान – प्रदान करने के लिए कोई समस्या ना हो। राज्यपाल ने पूरा आश्वासन दिया है कि कर्नाटक राज्य में पत्रकारों के हित के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा, थावर चंद गहलोत ने संगठन के सभी सदस्यों का स्वागत किया व कहा देश के सभी पत्रकार काबिले तारीफ है, पत्रकारों ने अपनी जान की परवाह किए बिना समाज और सरकार के लिए कोरोना महामारी में अद्भुत भूमिका निभाई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



