शर्मनाकः देहरादून के इस बोर्डिंग स्कूल के संचालक ने 12 साल की छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

शर्मनाकः देहरादून के इस बोर्डिंग स्कूल के संचालक ने 12 साल की छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार…

देहरादून

शर्मनाकः देहरादून के इस बोर्डिंग स्कूल के संचालक ने 12 साल की छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार…

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां दून को शिक्षा हब के नाम से पहचाना जाता है।  देशभर से बच्चे यहां पढ़ने आते है वहीं कुछ स्कूल के लोग राजधानी की साख को नुकसान पहुंचा रही है। जिस विद्या के मंदिर में बच्चे पढ़ने आते है वहीं वह सुरक्षित नहीं है। ऐसी ही शर्मसार करता मामला देहरादून के बोर्डिंग स्कूल से सामने आया है। यहां स्कूल संचालक ने स्कूल में 12 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया है। घटना की जानकारी पीडित मासूम की मां ने पुलिस को दी । जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्कों एक्ट में मुकदमा दर्ज कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है यहां एक एनजीओ स्कूल का संचालन करता है। जनार्दन बिंजौला स्कूल का संचालक है। स्कूल में आठ बच्चे पढ़ते हैं। इस स्कूल में एक 12 साल की बच्ची भी पढ़ती है जिसके साथ स्कूल में ही उसके संचालक द्वारा दुष्कर्म किया गया है। घटना की सूचना बच्ची की मां ने रविवार को पुलिस को दी । बच्ची की मां ने बताया की मेरी बेटी 12 साल की बेटी इस स्कूल में पढ़ती है। स्कूल के संचालक जनार्दन बिंजौला ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने जनार्दन बिंजौला के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बच्ची का आज मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं दूसरी और मामले में आरोपी के साथ रह रही एक महिला की भी मामले में संलिप्तता की जांच की जा रही है। साथ ही ये भी जानकारी जुटाई जा रही है । इस मामले में एसपी सिटी सरिता डोबाल खुद नजर रख रही है मामले में ये भी जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं दूसरे बच्चों के साथ भी गलत काम तो नहीं हुआ है। वहीं पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
5 Shares
Share via
Copy link