देहरादून
बयान: आप प्रवक्ता का विवादित बयान, जनता को पहुंचा गया ठेस, उमा मांग रही माफ़ी…
देहरादून। उत्तराखंड की जनता के लिए अपमानित शब्द कहने वाली आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया इन दिनों प्रदेश की जनता और राजनीतिक दलों की किरकिरी बन गई हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रवक्ता के बयान से इन दिनों चर्चाओं का बाजार गरम है, हो भी क्यों न जिस थाली में खाना उसी में छेद करने वाली कहावत को चरितार्थ करने वाली उमा सिसोदिया ने उत्तराखंड की जनता की तुलना घोर अपमानित शब्दों से कर डाली। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
हालांकि विरोध के बाद आप की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने अपने इस कृत्य पर माफी भी मांग ली है। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड की जनता का कभी अपमान नहीं कर सकती हैं।
पलटवार करते हुए कहा कि जब से वह आम आदमी पार्टी प्रदेश में आई है, तब से कांग्रेस और बीजेपी बौखला गई है। बीजेपी-कांग्रेस से नेता जिस तरह से उनके बारे में बयानबाजी कर रहे हैं वह वाकई शर्मनाक है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






