हरिद्वार
हरिद्वार: एक और बयान वायरल, गिरफ्तार तो किसी का बाप भी नहीं करा सकता, देखिए वीडियो…
हरिद्वार: रामदेव का एक और विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि यह वीडियो पुराना है लेकिन वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में रामदेव तंज कसते हुए कहा कि किसी के बाप में दम नहीं जो रामदेव को अरेस्ट कर सकें। लेकिन वह एक शोर मचा रहे हैं कि ‘क्विक अरेस्ट स्वामी रामदेव’। आगे उन्होंने कहा कि कभी कुछ चलाते हैं, कभी कुछ चलाते हैं। कभी ठग रामदेव, कभी महाठग रामदेव। वहीं वायरल वीडियो के बाद रामदेव कहते हैं कि उन्हें बदनाम करने के लिए कई तरह के ट्रेंड सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे हैं, लेकिन इस तरह की किसी घटना से उन्हें कोई प्रभाव नही पड़ता।
देखिए वीडियो…
क्या है मामला… दरसअल कुछ दिन पहले बाबा रामदेव द्वारा एलोपैथ को स्टूपिड साइंस बताने के बाद से योगगुरू चिकित्सकों के निशाने पर आ गए। एलोपैथिक चिकित्सा को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव और आइएमए के बीच विवाद बढ़ता गया। वहीं आइएमए के द्वारा बाबा रामदेव को एक हजार करोड रुपये की मानहानि का नोटिस भेजने के साथ ही 15 दिन के भीतर माफी मांगने की मांग की है। साथ ही चिकित्सकों ने उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की। विपक्षी दल ने भी इस मामले को लेकर बाबा रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




