उत्तरकाशी
उत्तरकाशी : श्रीकंठ ट्रैक पर गुम हुये ट्रैकर को रेस्क्यू टीम ने किया सकुशल बरामद…
उत्तरकाशी : तीन नवम्बर की रात्रि को धराली से झण्डा बुग्याल-श्रीकंठ ट्रैक पर गये 05 सदस्यीय दल में एक ट्रैकर सुमित पंवार दल से अलग होकर गुम हो गए। जिसकी सूचना साथी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी और पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रैकर को सकुशल ढूढ़ने के निर्देश दिए गए।
जिसके बाद हर्षिल पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग, आपदा प्रबंधन, राजस्व विभाग, स्थानीय ट्रैकर्स की टीम लापता ट्रैकर की खोज के लिए श्रीकंठ ट्रैक पर रवाना हुई, टीम द्वारा तलाश करते हुये चार नवम्बर की रात्रि को लापता हुए सुमित पंवार को सकुशल बरामद किया गया।
सुमित द्वारा बताया गया कि वह दूसरे रुट पर चला गया था, जिस कारण वह साथियों से अलग हो गया। सुमित पंवार को सकुशल उनके भाई के सुपुर्द कर दिया गया है, उनके द्वारा रेस्क्यू में लगी सभी टीमों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






