उत्तरकाशी
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां खाई में गिरा वाहन, तीन लोग घायल…

उत्तरकाशीः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है। यहां मानपुर थलन के बीच एक मोटरसाइकिल गहरी खाई में जा गिरी। बाइक सवार तीन युवकों गंभीर घायल हो गए है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा शुक्रवार देर रात का है। बताया जा रहा है कि कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस एक युवक के मानपुर स्थित नदी में डूबने की सूचना पर रेस्क्यू कर वापस उत्तरकाशी आ रहे थे कि मानपुर थलन के बीच एक मोटरसाईकिल खाई में जा गिरी। ये तो गनिमत रहीं कि टीम ने बाइक को गिरते देख लिया था। जिससे आनन-फानन में पुलिस ने रेस्क्यू कर बाइक सवार तीनों युवकों को बाहर निकाल लिया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया , जिनमें से दो की हालत अब ठीक है तथा एक का उपचार चल रहा है ।
घायलों की पहचान लव पंवार पुत्र उम्मेद पंवार निवासी थराली उम्र -24 वर्ष , राहुल बिष्ट पुत्र गोविन्द सिंह निवासी मैठाना चमोली , प्रकाश राणा पुत्र भगवान सिंह निवासी नाड , उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel






