उत्तरकाशी
Uttarkashi snowfall wedding: 10 किमी बर्फ में पैदल चलकर आए बाराती, देखिए शानदार शादी की खूबसूरत वीडियो…
Uttarkashi snowfall wedding: अक्सर हम फिल्मों में देखते हैं हीरो को हीरोइन से मिलने के लिए बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आखिर में सारी मुसीबतों को पार करते हुए हीरो हीरोइन से मिल ही जाता है। ऐसा ही कुछ किस्सा सामने आया है उत्तराखंड में उत्तरकाशी के हडवाडी गांव से। वर्तमान में भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे नवीन चौहान की शादी थी ।

31 जनवरी को नवीन चौहान की बारात शादी समारोह के लिए निकली । जैसा कि आप सब जानते ही हैं पर्वतीय इलाकों में बारिश व बर्फबारी का दौर जारी है या यूं कहें कि अभी शूरु ही हुआ है। बर्फबारी के चलते लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। नवीन चौहान की बारात भी बर्फबारी के बीच फंस गई । 2 फीट तक बर्फ जमा होने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। बता दें कि बारात शादी समारोह से 10 किलोमीटर दूर बर्फबारी में फंसीं थी।

बर्फबारी और कड़ाके की ठंड होने के बावजूद भी बाराती निराश नहीं हुए बल्कि वह बर्फबारी का आनंद लेते हुए झूमते-गाते , बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए पैदल चलकर दुल्हन के घर पहुंची ।
शादी समारोह में हिमाचल प्रदेश डोडरा कवार जैसे दूरवर्ती स्थानों से लोग आए थे। बता दें कि कड़कड़ाती ठंड और बर्फबारी में 10 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद दिलवाले दुल्हनिया लेने पहुंच ही गए। पहाड़ी वेशभूषा में पहाड़ी गीतों के साथ बर्फबारी एसा लग रहा था जैसे कोई फिल्म का सेट हो। इस खुबसूरत शादी कि प्रसंसा व चर्चा पूरा क्षेत्र कर रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






