उत्तरकाशी
Big Breaking: उत्तराखंड में सेना के ब्रिगेडियर की कार दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी और बेटे की मौत, ब्रिगेडियर और बेटी गंभीर घायल…

उत्तरकाशी: उत्तराखंड से दुःखद खबर आ रही है। यहां गंगोत्री हाईवे पर सेना के ब्रिगेडियर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ब्रिगेडियर गंभीर घायल हो गए है तो वहीं उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये दुर्घटना हर्षिल के पास बर्फ में कार फिसलकर अनियंत्रित होने से हुई है। हादसे देर रात हुआ। सेना और पुलिस ने 10 घंटे तक कड़ी मश्क्कत कर रेस्क्यू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों की खबर से परिवार में मातम पसर गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीती गुरुवार शाम को हर्षिल में गंगोत्री हाइवे पर एक कार बर्फ में फिसलकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद पेड़ पर अटक गई। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची हर्षिल पुलिस सहित सेना के जवानों और स्थानीय लोगों ने खोजबीन और बचाव अभियान शुरू किया. अभियान के दौरान गुरुवार रात को खाई में गिरी दो महिलाओं सहित एक व्यक्ति को बाहर निकालकर आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर पेड़ पर अटकी कार के अंदर फंसे 20 वर्षीय युवक के शव को बाहर निकालने के लिए हर्षिल में 10 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला। -0 डिग्री तापमान में रेस्क्यू देर रात करीब 3 बजे तक चला।
कार में चकराता निवासी टूटू बटालियन के ब्रिगेडियर आशीष आहूजा अपनी पत्नी पत्नी वंदना आहूजा, बेटे और बेटी के साथ सवार थे। हादसे में वन्दना आहूजा पत्नी आशीष आहूजा उम्र 50 वर्ष, आर्यन आहूजा पुत्र आशीष आहूजा उम्र 20 वर्ष निवासी चकराता की मौत हो गई है। वहीं अनीता आहूजा पत्नी पीयूष आहूजा उम्र 60 वर्ष ,आशीष आहूजा पुत्र डीएल आहूजा उम्र 55 वर्ष निवासी चकराता गंभीर घायल हो गए है। जिनका इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







