उत्तरकाशी
Uttarakhand News: बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, यहां ढह गया मकान, महिला की मौत…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश कहर बरस रही है। लगातार हुई मूसलाधार बारिश से जहां नदी नाले उफान पर है पहाड़ों से भूस्खलन की खबरें आ रही है तो वहीं उत्तरकाशी में एक मकान ढहने की खबर है। बताया जा रहा है कि चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में भारी बारिश के कारण मकान क्षतिग्रस्त होने से एक महिला की मौत हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीती बुधवार रात को चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में भारी बारिश हुई। इससे कुमराड़ा गांव के मुंडरा नामे तोक में निवास करने वाले जुरूलाल का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें उनकी पत्नी भट्टे देवी उम्र 60 वर्ष की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जुरूलाल घायल हो गए। घटना का पता सुबह पांच बजे लगा है।
वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने महिला को मलबे से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मलबे में दबने से एक महिला की मौत हुई है। वहीं जिले में इन दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का आवागमन प्रभावित हुआ है तथा लोगों के घरों तथा खेती को भी भूस्खलन के कारण बड़ा नुकसान पहुंच रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






