उत्तरकाशी
Uttarakhand Landslide: अभी-अभी अचानक भरभराकर गिरा पहाड़, गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, फंसे यात्री…
Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बुधवार शाम यमुनोत्री हाईवे पर धरासू के पास भारी भूस्खलन हो गया। बताया जा रहा है कि यहां अचानक पहाड़ भरभराकर गिरा गया। जिससे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। जिसके चलते यमुनोत्री के साथ ही गंगोत्री हाईवे भी बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धारासू में यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे पर भूस्खल के कारण मलबा आया है। बताया जा रहा है कि दोनों हाईवे ऊपर-नीचे हैं। ऐसे में चट्टान से भूस्खलन होने पर पहले यमुनोत्री हाईवे बंद हुआ। इसके बाद भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गंगोत्री हाईवे पर जा गिरे। जिसके चलते दोनों हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई है। गनिमत रही कि भूस्खलन के दौरान कोई वाहन चपेट में नहीं आया है। लेकिन दोनों ओर कई वाहन फंस गए है।
वहीं दूसरी ओर भारी बारिश के दौरान सलधार के पास चट्टान टूटने से बंद जोशीमठ-मलारी हाईवे को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। लेकिन, हाईवे के हिल साइड पर अभी भी बड़े-बड़े बोल्डर अटके हुए हैं, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। वहीं, सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है, जिससे सेना के वाहनों की आवाजाही अभी भी रुकी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…






















Subscribe Our channel




