उत्तरकाशी
उत्तराखंड चुनाव अपडेट: शैला रानी रावत रही पीएम मोदी की रैली से नदारद, राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म…

रूद्रप्रयाग: केदारनाथ विधानसभा में राजनीतिक उठा पटक तेज़ होती दिखाई दे रही है। कल दोपहर श्रीनगर में आयोजित हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ने सियासत के गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया है। केदारनाथ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शैला रानी रावत के रैली में मौजूद ना होने से जनता के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। एक ओर जहाँ पूरी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी प्रधानमंत्री के नाम पर वोट मांगती दिखाई दे रही हैं। वहीं उनकी नामौजूदगी संशय पैदा कर रही है।
गौरतलब है कि शैला रानी रावत इससे पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल थीं और 2012 में विधायक प्रतिनिधि के रूप में केदारनाथ विधानसभा की अगुवाई कर रही थी। उनके तत्कालीन कार्यकाल के खिलाफ लोगों में काफी विरोध है, इसलिए वो क्षेत्र में अपनी छवि को सुधारने के लिए मोदी फैक्टर का सहारा लेती दिखाई दे रही हैं।
माना जा रहा है कि केदारनाथ विधानसभा की जनता इस बार राजनितिक पार्टियों के नाम पर नहीं बल्कि अपनी समस्याओं और प्रत्याशियों को देखते हुए वोट डालेगी। धरातल की बात करें तो केदारनाथ विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी इस बार प्रबल दावेदार के रूप में सामने आ रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel






