उत्तरकाशी
हादसाः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे से बुझ गया परिवार का चिराग, जवान बेटे की मौत से कोहराम…
देहरादूनः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। एक बार फिर सड़क हादसे ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया है। हादसा उत्तरकाशी जिले में हनोल के पास त्यूणी – पुरोला हाईवे पर हुआ है। दो वाहनों की भीषण टक्कर में पुरोला निवासी युवक की मौत हो गई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू दी है।
जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार शाम को हुआ था। त्यूणी से दो सवारी गाड़ी आगे – पीछे चलकर मोरी की ओर जा रही थी । इस दौरान ह्रनोल के पास सड़क के मोड़ पर आगे चल रही सवारी गाड़ी से एक व्यक्ति नीचे उतरा तभी पीछे से तेज गति से आ रही दूसरी गाड़ी ने सामने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी । वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस टीम ने उपचार को राजकीय अस्पताल मोरी पहुंचाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया । हादसे में गंभीर घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से उपचार के लिए हायर सेंटर देहरादून ले जाते समय उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया । मृतक की शिनाख्त रविंद्र सिंह राणा ( 37 ) पुत्र सूरत सिंह राणा निवासी ग्राम सोंदाड़ी – पुरोला जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel






