उत्तरकाशी
बड़ी ख़बर: इस जनपद के जंगल आग से धधक उठे, SDRF,FOREST, तमाम महकमें मौजूद…

गढ़वाल। उत्तराखंड में तापमान बढ़ते ही जंगल में आग धधकने का सिलसिला तेजी बढ़ गया है। उधर उत्तरकाशी मुख्यालय के ऊपर स्थित वरुणावत पर्वत में आग लगी हुई है। जिसे एसडीआरएफ, वन विभाग की टीम और स्थानीय निवासियों द्वारा बुझाने की जाने की कोशिश की जा रही है।
आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन कड़ी मशक्कत कर रहा है। प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं स्थानीय निवासियों को सचेत कर रहे हैं। आग वरूणावत पर्वत के ऊपरी हिस्से में लगी है जो नीचे की ओर तेजी से बढ़ती जा रही है। वर्णावत पर्वत की तलहटी में इंदिरा कॉलोनी बस्ती है, अगर जल्द ही आग पर काबू नहीं पाया गया तो इंद्र कॉलोनी बस्ती को नुकसान होने की संभावना है।
वरूणावत पर्वत के जंगल में लगी आग को बुझाने में वन विभाग के 18 कर्मचारी, एसडीआरएफ आठ, फायर सर्विस के छह, और क्यूआरटी के चार कर्मचारियों की टीम को लगाया गया है। घटनास्थल पर उप-जिलाधिकारी भटवाड़ी, आपदा प्रबंधन अधिकारी और रेंज अधिकारी भी मौजूद हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel






