एवलांच में फंसे हुए पर्वतारोहियों को बचाने के लिए जम्मू कश्मीर से टीम पहुंचेगी आज... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

एवलांच में फंसे हुए पर्वतारोहियों को बचाने के लिए जम्मू कश्मीर से टीम पहुंचेगी आज…

उत्तरकाशी

एवलांच में फंसे हुए पर्वतारोहियों को बचाने के लिए जम्मू कश्मीर से टीम पहुंचेगी आज…

उत्तरकाशी। एवलांच में फंसे हुए पर्वतारोहियों को बचाने के लिए एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग की रेस्क्यू टीम आज जम्मू कश्मीर से उत्तराखंड पहुंचेगी। जिसके बाद उन्हे हेलीकॉप्टर से उत्तरकाशी को रवाना किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि उत्तरकाशी में माउंटेनियरिंग कोर्स के दल एवलांच की चपेट में आ गए हैं। जिन्हे रेस्क्यू करने को आज रेस्क्यू टीमें पहुंचेंगी। सेना के 16 सदस्यीय टीम को कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त है। जो इस तरह की चुनौतियों से निपटने को पूरी तरह तैयार है। इसमें वायु सेना की भी मदद ली जाएगी। ओर सेना का हेलीकॉप्टर जवानों को लेकर देहरादून से उत्तरकाशी जाएगा।

नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण सीईओ सी रविशंकर ने कहा कि एवलांच की चपेट में आए माउंटनर को बचाने के लिए रेस्क्यू टीम उत्तराखंड को रवाना हो गई है। और आज टीम को देहरादून से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा उत्तरकाशी भेजा जाएगा।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तरकाशी

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link