उत्तरकाशी
Big Breaking: उत्तरकाशी में भारी बारिश से भारी तबाही, कई दुकानें बही….
उत्तराखंड में भारी बारिश पहाड़ी क्षेत्रों के लिए संकट बन गया है। जनपद उत्तरकाशी के पुरोला में भारी बारिश बारिश के चलते गाड़-गधेरे उफान पर हैं बीती रात भारी बारिश से उफान पर चढ़े गधेरे ने पुरोला के वार्ड नं0-5 कुमोला रोड में जमकर तबाही मचाई। जानकारी के अनुसार, यहां कोई जनहानि नहीं हुई है।
लेकिन उफान में 7 दुकानों के बह गई, इन दुकानों में एक पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम, दो ज्वेलर्स की दुकानें, एक खाने का होटल, कम्प्यूटर की दुकान और टेलर की दुकान बह गई, इसके अलावा गधेरे में भारी कटाव की वजह से कई घरों और दुकानों को भी खतरा पैदा हो गया है।
नदी में दुकानों के बहने पर लोगों ने बताया कि एक महीने पहले नदी से कटाव व रिसाव से दुकानों पर खतरा मंडराने लगा था लेकिन शिकायत के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा कोई ठोस उपाय नहीं किया गया, आखिर वही हुआ जिसका डर था, बीती रात लोगों ने तबाही का मंजर देखा तो 2013 की आपदा की याद ताजा हो गई।
तेज बहाव में करीब सात दुकानें पूरी तरह से बह गई लोगों ने बताया कि अगर बारिश थोड़ी देर और होती तो इलाके में ओर भी बड़ी तबाही आ सकती थी, गनीमत यह रही कि इस तबाही में जनहानि नहीं हुई, लोग पहले ही घरों को छोड़कर भाग चुके थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






