उत्तरकाशी
उत्तराखंड: यहां जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कोई बाबू या चपरासी का पद नहीं जो सस्पेंड कर दिया, अध्यक्ष पद जनता ने दिया है, बना रहूँगा…
उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने देहरादून में सरकार की ओर से उनके खिलाफ की गई कार्रवाई का पर कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वो इस पूरे मामले को लेकर न्यायालय की शरण में जा रहे हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि न्यायालय से उनको पूरी राहत मिलेगी। दीपक ने कहा कि मैं कोई बाबू नहीं जो हटा दिया। अध्यक्ष हूं और जब तक जनता चाहेगी, बना रहूंगा।
दीपक बिजल्वाण ने सरकार के आदेश को पूरी तरह से कानून के खिलाफ बताया और कहा कि सरकार ने राजनीतिक बदले की भावना से यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जो जांच की गई वह भी भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में शुरू हुई और क्लीनचिट भी भाजपा सरकार ने ही दी।
दीपक ने कहा कि पहले डीएम से जांच कराई गई थी और उसके बाद उच्च स्तरीय जांच गढ़वाल कमिश्नर से कराई गई। गढ़वाल कमिश्नर ने उनको अपनी जांच में क्लीनचिट दी। उसमें साफ तौर पर कहा गया कि गड़बड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण की कोई भूमिका नहीं है।
इसी पूरे प्रकरण में कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी शासन की ओर से यह कहा गया कि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण निर्दोष हैं। इसके बाद एक और याचिका जांच के लिए दायर की गई थी। कोर्ट से जब सरकार से इस मामले में जवाब मांगा गया, तो बाकायदा मुख्य सचिव उत्तराखंड ने एफिडेविट देखकर दीपक को क्लीनचिट दी।
उन्होंने एफिडेविट में दीपक बिजल्वाण की ना तो कोई भूमिका है और ना ही किसी तरह की एसआईटी जांच की जरूरत है। शासन ने यह भी कहा था कि इस मामले में कमिश्नर की जांच के बाद कोई दूसरी जांच कराने का कोई औचित्य और जरूरत महसूस नहीं होती।
लेकिन, दीपक के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अचानक उनको पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया जाता है, जिससे राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस ने सरकार पर राजनीतिक भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है किस तरह से सरकार आचार संहिता से ठीक पहले जो कार्रवाई की है। वह कानून तो गलत है ही। साथ ही यह भी साबित करती है कि सरकार बदले की भावना से कार्रवाई की है।
भाजपा पर हमला करते हुए दीपक ने कहा कि भाजपा को यह लगने लगा है कि इस बार उत्तरकाशी जिले कि तीनों सीटें उनके हाथों से जाने वाली हैं। इसलिए बदले की भावना से उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जनता तय कर चुकी है कि भाजपा को 2022 के चुनाव में सत्ता से खदेड़ना है।
साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि अध्यक्ष का पद कोई बाबू या चपरासी का पद नहीं है। जब चाहे उसको हटा दिया, जब चाहे रख लिया। मुझे अध्यक्ष पद जनता ने दिया है और जनता जब तक चाहेगी, मैं अध्यक्ष पद पर बना रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं सरकार के इस आदेश को नहीं मानता हूं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






