उत्तरकाशी
Big Breaking: जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण सहित इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें मामला…

उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ गबन सहित कई गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जिला पंचायत के कर्मचारियों व ठेकेदारों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि इनका नाम अभी खोला नहीं गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दीपक बिजल्वाण पर वित्तीय अनियमितताओं सरकारी धन के गबन के आरोप लगे थे। मामले में शासन ने मुकदमा दर्ज करने की अनुमति प्रदान कर दी थी । शासन ने अपने जारी आदेशों में मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच रिपोर्ट से शासन को भी अवगत कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद अब जिला पंचायत के कर्मचारियों व ठेकेदारों सहित जिंप अध्यक्ष पर भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस की ओर से दीपक बिजल्वाण के खिलाफ 420 (धोखाधड़ी), 406 (सरकारी धन का गलत प्रयोग), 409 (गबन) व आईपीसी की धारा 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र रचने) के तहत मुुकदमा दर्ज किया है। विवेचना के दौरान कूट रचना पाए जाने पर गंभीर धाराओं में वृद्धि हो सकती है। जिला पंचायत से मामले से संबंधित मूल दस्तावेजों को कब्जे में लिया जाएगा।मामले में कहा जा रहा है कि जल्द विवेचना पूरी कर ली जाएगी। विवेचना के लिए विशेष टीम भी गठित की जा सकती है जिसकी निगरानी एसपी व सीओ करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







