उत्तरकाशी
Big Breaking: उत्तरकाशी में भीषण अग्निकांड, रेस्टोरेंट और मोबाइल शॉप जलकर खाक, लाखों का नुकसान…

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से भीषण अग्निकांड की खबर आ रही है। यहां चिन्यालीसौड़ ब्लॉक मुख्यालय के पीपलमंडी में अचानक एक रेस्तरां में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटो ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली की रेस्तरां के समीप मोबाइल दुकान भी आग की चपेट में आ गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल काबू पाया। हालांकि तब तक आग लगने से रेस्तरां और मोबाइल शॉप में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना देर रात की है। चिन्यालीसौड़ के पिपलमंडी में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब हरि मंगलम होटल में स्थित रेस्तरां में अचानक आग लग गई। आग फैलने के कारण पड़ोस में स्थित मोबाइल की दुकान भी चपेट में आ गई। जिस कारण रेस्तरां और मोबाइल शॉप में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।
आनन फानन में धुंआ उठता देख स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं दुकान मालिक सदमे में है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel






