उत्तरकाशी
Big Breaking: पहाड़ के इस स्कूल में गंदा पानी पीने से 30 छात्र-छात्राएं बीमार, मचा हड़कंप…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी से बड़ी खबर आ रही है। यहां स्कूल में गंदा पानी पीने से 30 बच्चे बीमार हो गए है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि घटना विकासखंड मोरी के आपदाग्रस्त क्षेत्र बंगाण के राजकीय इंटर कालेज टिकोची की है। यहां एक सप्ताह से स्कूली छात्र-छात्राओं को पीलिया, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत है। छात्रों के आंख व नाखून पीले पड़ने के साथ ही उल्टी दस्त की शिकायत लगातार बनी हुई है। बच्चों का उपचार चल रहा है वहीं स्थास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुट गया है। जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक विद्यालय में करीब 8 बच्चों को पीलिया के लक्षण तथा 7 बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट से डाक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ विद्यालय पहुंच कर बीमार बच्चों की स्वास्थ्य जांच की और जांच रिपोर्ट तैयार की। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का असली कारण सामने आ पाएगा। फिलहाल सभी बीमार बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह चौहान का कहना है कि विद्यालय में पीने का पानी पाइप लाइन से ही आता है और सभी छात्र व शिक्षक उसी पानी को पीते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






