Uttarakhand News: बारिश का कहर जारी, यहां भरभराकर गिरा मकान, दंपति की मौत, एक गंभीर घायल... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: बारिश का कहर जारी, यहां भरभराकर गिरा मकान, दंपति की मौत, एक गंभीर घायल…

उधम सिंह नगर

Uttarakhand News: बारिश का कहर जारी, यहां भरभराकर गिरा मकान, दंपति की मौत, एक गंभीर घायल…

उत्तराखंड में  मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग का अलर्ट सटिक साबित हो रहा है। काशीपुर से बड़े  हादसे की खबर आ रही है। यहां भारी बारिश के चलते  एक मकान की छत भरभराकर गिर गई । हादसे में पति पत्नी की दबने से मौत हो गई है, जबकि उनकी नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING: उत्तराखंड में यहां दो पक्षों में विवाद के बाद खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने चले हथियार...

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार काशीपुर में देर रात से लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण मिस्सरवाला गांव में एक मकान की दीवार ढह गई। जिसके चलते मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। बताया जा रहा है कि मकान के अंदर रह रही दंपति की हादसे में  मौत हो गई। जबकि उनकी नातिन गंभीर घायल है। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।  मृतकों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय नसीर और उनकी 64 वर्षीय पत्नी मोहम्मदी के रूप में  हुई है। जबकि घायल का नाम 18 वर्षीय नातिन मंतशा बताया जा रहा है। मृतक दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उधम सिंह नगर

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
0 Shares
Share via
Copy link