उधम सिंह नगर
Uttarakhand News: इनकम टैक्स की बड़ी कार्यवाही, इस कंपनी में मारा छापा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप…
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर में सिडकुल की एक कंपनी में दिल्ली और देहरादून की संयुक्त इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है। अचानक हुई इस कार्रवाई से कंपनी अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं टीम ने कंपनी का प्रोडक्शन भी बंद कर दिया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिडकुल के सेक्टर छह में इनवर्टर की बैटरी बनाने वाली कंपनी पायलट प्राइवेट लिमिटेड में इनकम टैक्स चोरी को लेकर छापा मारा गया। टीम सुबह करीब आठ बजे कंपनी पहुंची। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की सात आठ सदस्य टीम जांच में लगी हुई है। इनकम टैक्स की टीम दिल्ली और देहरादून से पांच वाहनों में आई है।
बताया जा रहा है कि टीम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने नाइट शिफ्ट कर रहे कंपनी अधिकारियों कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जप्त कर लिए। इसके बाद इनकम टैक्स की टीम ने कंपनी के दस्तावेज के कब्जे में लिए और जांच शुरू कर दी। इस दौरान किसी को भी अंदर और बाहर नहीं जाने दिया गया। सुबह करीब 10:00 जब नाइट शिफ्ट कर रहे कर्मचारियों को बाहर आने दिया गया, जबकि अंदर किसी को भी जाने से रोक दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
पत्रकार सम्मान को नई मजबूती दे रहे हैं बंशीधर तिवारी, पत्रकारों को पेंशन की संस्तुति…
Health: स्वास्थ्य सेवा और मेडिकल शिक्षा में नई ऊर्जा। SGRR के द्वि-आयामी आयोजनों ने प्रदेश में बटोरी प्रशंसा
नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM धामी
40 प्रतिशत से कम धनराशि खर्च करने वाले विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए: प्रभारी मंत्री…
राजनीति: मंच से पर्ची फेंक बोले सीएम धामी- “इसमें पढ़ना भी क्या है यार, इसे फेंक ही देते हैं”






















Subscribe Our channel







