बड़ा हादसाः उत्तराखंड में तेज रफ्तार ट्रक और स्कूल बस में जबरदस्त टक्कर, 23 बच्चे थे सवार... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

बड़ा हादसाः उत्तराखंड में तेज रफ्तार ट्रक और स्कूल बस में जबरदस्त टक्कर, 23 बच्चे थे सवार…

उधम सिंह नगर

बड़ा हादसाः उत्तराखंड में तेज रफ्तार ट्रक और स्कूल बस में जबरदस्त टक्कर, 23 बच्चे थे सवार…

किच्छाः उत्तराखंड में मंगल का दिन अमंगल साबित हो रहा है। दर्दनाक हादसे की खबर किच्छा से आ रही है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में कुल 23 बच्चे सवार थे। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 6 बच्चें  गंभीर घायल हो गए हैं। जबकि, कुछ बच्चे हल्के चोटिल हुए हैं।  कई बच्चों के फ्रैक्चर हुआ है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा मंगलवार की सुबह साढ़े 6 बजे सितारगंज पानीपत नेशनल हाईवे-74 पर हुआ है। यहां यूपी के सिरसा चौकी क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि किच्छा स्थित सेंट पीटर स्कूल की चलती बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए है।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और बस सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, वरना ज्यादा बच्चे घायल हो सकते थे। जो बच्चे हादसे में घायल हुए हैं उनके पैर और सिर पर चोटें आई हैं। सभी घायल बच्चों को रुद्रपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उधम सिंह नगर

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
6 Shares
Share via
Copy link