मातम में बदली खुशियांः सगाई के दिन फौजी ने उठाया खौफनाक कदम, दो परिवारों में मचा कोहराम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

मातम में बदली खुशियांः सगाई के दिन फौजी ने उठाया खौफनाक कदम, दो परिवारों में मचा कोहराम…

उधम सिंह नगर

मातम में बदली खुशियांः सगाई के दिन फौजी ने उठाया खौफनाक कदम, दो परिवारों में मचा कोहराम…

जसपुरः उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में एक फौजी के परिवार में खुशियां मामत में तब्दील हो गई है। यहां जसपुर में फौजी ने अपनी सगाई के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे सगाई के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों परिवारों में जहां सगाई की तैयारियां हो रही थी वहां अब जवान की अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। फौजी के इस कदम से हर कोई सकते में है। क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ठाकुरद्वारा के गांव टांडा निवासी नकुल पठानकोट पंजाब में तैनात था। वह सगाई के लिए छुट्टी पर आया था। गुरुवार को उसकी सगाई थी। दोनों परिवारों में सगाई की तैयारियां चल रहीं थीं। बुधवार रात तीन बजे तक नकुल अपनी सगाई की तैयारियां कराता रहा। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।सुबह पांच बजे परिजनों ने सगाई का कुछ सामान लाने के लिए नकुल के कमरे का दरवाजा खटखटाया।दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांककर देखा तो नकुल फंदे में लटका था। परिजनों की चीख-पुकार पर घर में मौजूद मेहमानों एवं पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर फौजी को नीचे उतारा। उधर, युवती के परिजनों को भी घटना की खबर मिली तो वहां भी कोहराम मच गया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले में जांच की जा रही है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उधम सिंह नगर

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
3 Shares
Share via
Copy link