उधम सिंह नगर
Big Breaking: पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और संजीव आर्य पर पुलिस के सामने जानलेवा हमला, इन पर लगा आरोप…

बाजपुरः उत्तराखंड में जहां आज पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वहीं ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में कांग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य पर हमला हुआ है।पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के बाजपुर कार्यक्रम के दौरान एक गुट द्वारा काफिला रोक कर अभद्रता करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट भी हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावर काले झंडों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर आए थे। घटना में यशपाल आर्य समर्थक नवदीप कंग समेत अन्य लोग चोटिल हुए हैं। लेवड़ा पुल के पास शमशान घाट के सामने ये घटना हुई है। समर्थकों ने दोनों को बचाकर थाने पहुंचाया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा पर हमले का आरोप है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार संजीव आर्य ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मौजूदगी में 20 लोगों के साथ किंदा ने लाठी-डंडों से हमला किया है। संजीव आर्य ने कहा, मेरी और पिता की हत्या करने की थी साजिश रची गई थी। दो समर्थकों ने अपने ऊपर वार झेलकर हमें बचाया। वर्ना कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। मामले की पूरी जांच की जानी चाहिए। हमले के पीछे जो भी हैं उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कहासुनी देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। बाद में बीच-बचाव करने के बाद दोनों पक्षों को अलग किया गया। घटना के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यशपाल आर्य कोतवाली में ही धरने पर बैठे हुए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







