उधम सिंह नगर
Big News: आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग सख्त, 4 विधायकों सहित कई नेताओं को भेजा नोटिस…
रूद्रपुरः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। चुनाव आयोग आचार संहिता का उल्लघंन करने वालों पर सख्ती बरत रहा है। आयोग ने उधमसिंहनगर के चार विधायकों सहित कई नेताओं को आचार संहिता का उल्लघंन करने पर नोटिस जारी किया है। आयोग द्वारा कार्रवाई करते हुए रुद्रपुर, सितारगंज, नानकमत्ता और जसपुर के विधायक के साथ ही आम आदमी पार्टी के किच्छा प्रत्याशी और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सहित 8 नेताओं को आचार संहिता उल्लंघन के नोटिस दिए गए हैं।
बता दें कि जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे विधानसभा चुनाव प्रचार में आचार संहिता उल्लंघन के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। सीएम धामी के हल्द्वानी कार्यक्रम पर नोटिस जारी करने के बाद अब आयोग ने रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा, नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा, जसपुर विधायक आदेश चौहान, किच्छा विधानसभा से आप प्रत्याशी कुलविंदर सिंह और कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बहेड़ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ये कार्रवाई मीडिया प्रमाणन और अनुश्रवण समिति की संस्तुति पर रिटर्निंग अधिकारियों ने की है। बताया जा रहा है कि ये समिति विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और नेताओं की गतिविधियों के साथ ही उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी नजर रख रही है। एमसीएमसी के नोडल अधिकारी ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन मामलों पर कार्रवाई के लिए संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को संस्तुति की गयी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel







