उधम सिंह नगर
झड़प: पुलिस चौकी में ही खाकी के सामने खेला गया खूनी खेल, पुलिस बनी तमाशबीन…
उधम सिंह नगर। उत्तराखंड पुलिस देश में नाम रोशन कर रही है। वहीं कुछ ऐसे अपराधी भी है जो पुलिस से बेखौफ है और पुलिस के सामने भी वारदात को अंजाम देने से गुरेज नहीं करते। ऐसा ही मामला सामने आया है रुद्रपुर से। जहां आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी देखते ही देखते युद्ध का मैदान बन गई। और दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में कई लोग गंभीर घायल हो गए है। जिससे हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार घटना रुद्रपुर के इंदिरा नगर कॉलोनी की है। यहां बीती देर रात कमीशन के पैसों के लिए इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी तीन लोग सागर अरोड़ा के घर गए हुए थे। जहां पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष शिकायत लेकर आदर्श कॉलोनी चौकी पहुंचा। जहां दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। और पुलिस चौकी को ही अखाड़ा बना दिया। दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना को देख चौकी पुलिस चौकी में हड़कंप मच गया। मामले को संभालने के लिए पुलिस को आसपास के थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। जिसके बाद मामले को शांत कराया जा सका।हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। घायलों को मेडिकल के लिए ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गौचर में राज्य स्तरीय किसान दिवस: उत्तराखंड को कृषि क्षेत्र में मिली ऐतिहासिक सौगातें…
मुख्यमंत्री ने ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ डॉक्यूमेंट्री के टीज़र और पोस्टर का किया विमोचन…
सीएम धामी मैदान में: जन-जन तक सरकार, हर न्याय पंचायत में समाधान शिविर…
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: क्वांसी से ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ
स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री






















Subscribe Our channel






