Big Breaking: उत्तराखंड में यहां दर्दनाक सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, क्षेत्र में मचा कोहराम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: उत्तराखंड में यहां दर्दनाक सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, क्षेत्र में मचा कोहराम…

उधम सिंह नगर

Big Breaking: उत्तराखंड में यहां दर्दनाक सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, क्षेत्र में मचा कोहराम…

रुद्रपुर: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। सोमवार को रुद्रपुर दो अलग-अलग सड़क हादसों से दहल उठा। दर्दनाक हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी है। पहला मामला लालपुर चौकी क्षेत्र का है जबकि, दूसरा मामला रुद्रपुर कोतवाली इलाके का है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काशीपुर हाईवे पर पाम ग्रीन कॉलोनी के निकट का है। यहां एक वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि, वृद्ध महिला अपनी बहू और अपने पोते के साथ पाम ग्रीन कॉलोनी के सामने से हाईवे पार कर रही थी। तभी एक अनियंत्रित वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वृद्ध महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं किच्छा पुराना गल्ला मंडी निवासी सोनू रविवार रात को पड़ोस के ही राजू के साथ बाइक से रुद्रपुर की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि लालपुर के आसपास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस के साथ ही एनएच की एंबुलेंस भी आ गई। जिसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उधम सिंह नगर

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link