Accident: उत्तराखंड में दिवाली से पहले बुझ गया घर का चिराग, जवान बेटे की मौत से मचा कोहराम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Accident: उत्तराखंड में दिवाली से पहले बुझ गया घर का चिराग, जवान बेटे की मौत से मचा कोहराम…

उधम सिंह नगर

Accident: उत्तराखंड में दिवाली से पहले बुझ गया घर का चिराग, जवान बेटे की मौत से मचा कोहराम…

Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसो का सिलसिला थम नही रहा है। काशीपुर में सड़क हादसे ने दिवाली से पहले एक घर का चिराग बुझ गया। बताया जा रहा है कि देवस्थली कॉलोनी रामनगर के निवासी 26 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आईआईएम काशीपुर का छात्र अपने कमरे पर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रंजन ठाकुर पुत्र रामलोचन ठाकुर मूल रूप से भोजपुर बिहार का निवासी के रूप में हुई है। युवक बीटेक पास है और दिल्ली स्थित एक कंपनी में सहायक प्रबंधक था।

बताया जा रहा है कि  युवक छह महीने पहले ही आईआईएम काशीपुर से पीएचडी के लिए आया था। मृतक रंजन तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को शव सौंप दिया गया। परिजनों में जवान बेटे की मौत से कोहराम मच गया।

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उधम सिंह नगर

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
0 Shares
Share via
Copy link