उधम सिंह नगर
Big Breaking: उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड, घर और गोदाम में सब कुछ हो गया जलकर खाक, मचा कोहराम…
रुद्रपुरः उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले से भीषण अग्निकांड की खबर आ रही है। यहां रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के घनी आबादी वाले रंपुरा में एक घर और गोदाम में आग से सबकुछ जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि दुकान गोदाम और घर में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग की लपटो ने घर और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल के कई वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। अग्निकाण्ड में करीब चालीस लाख के नुकसान का अनुमान है। वहीं घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया है वहीं क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रंपुरा बस्ती स्थित कटोरी मंदिर के सामने जयप्रकाश गुप्ता की होल सेल एवं रिटेल का किराना स्टोर है। इसके अलावा किराना स्वामी अपने परिवार के साथ वहीं दो मंजिला मकान में रहता है। दुकान के ऊपर ही दुकान स्वामी का घर और गोदाम है। बताया गया है कि दोपहर को अचानक गोदाम में आग लग गयी। जब तक दुकान स्वामी और परिवार के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग गोदाम से दुकान और घर तक फैल गयी। घनी आबादी के बीच स्थित दुकान और गोदाम में आग लगने से बस्ती में हड़कंप मच गया।
सूचना पर दमकल के कई वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया। दुकान स्वामी के मुताबिक अग्निकांड में लाखों की नगदी के साथ ही सामान जलकर राख हो गया। अग्निकाण्ड में करीब 40 लाख के नुकसान का अनुमान है। फिल हाल क्षति का आंकलन नहीं हो सका है। वहीं, सूचना मिलने पर पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel







