चिन्यालीसौड़ के बड़ेथी बनचौरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे की मौत, एक घायल... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

चिन्यालीसौड़ के बड़ेथी बनचौरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे की मौत, एक घायल…

उत्तरकाशी

चिन्यालीसौड़ के बड़ेथी बनचौरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे की मौत, एक घायल…

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में चिन्यालीसौड़ के बड़ेथी बनचौरा मार्ग पर आज सुबह एक कार वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार इंद्रा गांव निवासी तीन में से दो लोगों की मौत हो गई जिसमें एक सेना का जवान के शहीद होने की सूचना है, जबकि घायल व्यक्ति भी सेना के जवान हैं।

दुर्घटना की सूचना पर SDRF व धरासू पुलिस, 108 एम्बुलेंस टीम मौके पर रवाना हुई और रेस्क्यू कार्य किया गया। बताया जा रहा है कि वाहन (सेलेरियो कार) दुर्घटना में  मृतकों में मां बेटा शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, दुघर्टना में पवना देवी पत्नी रुकम सिंह, उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी- ग्राम इंद्रा गांव, चिन्यालीसौड़ तथा विकास सिंह पुत्र रुकम सिंह, उम्र 22 वर्ष (16 गढ़वाल पूँछ सेक्टर जम्मू ), ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़ शहीद हो गया,जबकि भूपेन्द्र सिंह पुत्र श्री रुकम सिंह, उम्र 25 वर्ष, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़ घायल हैं। दोनों भाई सेना के जवान है घायल को फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। दोनों भाई रात को अपनी माँ को चिन्यालीसौड़ हॉस्पिटल में तबियत ख़राब होने पर इलाज कराने लाये थे सुबह आराम मिलने पर अपनी माँ को घर पहुँचाते समय गॉव से करीब 5 किमी पहले गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 

वाहन में तीन लोग सवार होने की सूचना।
मृतक का विवरण-
1- पवना देवी पत्नी श्री रुकम सिंह, उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी- ग्राम इंद्रा गांव, चिन्यालीसौड़।
2- नाम विकास सिंह पुत्र रुकम सिंह, उम्र 22 वर्ष, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़।

घायल का विवरण-
1- भूपेन्द्र सिंह पुत्र श्री रुकम सिंह, उम्र 25 वर्ष, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तरकाशी

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link