टिहरी गढ़वाल
हादसा: टिहरी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, 03 लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल…
टिहरी जिले में नैनबाग तहसील क्षेत्र के बेल-परोगी मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा होने से 03 लोगों की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार 02 अन्य लोग घायल हो गए। बुधवार देर रात को यह हादसा तब हुआ जब लोग विकासनगर से शादी का सामान लेकर अपने गांव बेल परोगी वापस लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, यूटिलिटी वाहन संख्या UK 07 CA 2711 विकासनगर से शादी का सामान लेकर आ रहा था। इस बीच बेलगांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतकों व घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया।
हादसे में तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान गोविंद सिंह खत्री पुत्र स्वर्गीय भगत सिंह 48 वर्ष, राजेश पुत्र सरफ सिंह 32 वर्ष और कुंवर सिंह पुत्र देह सिंह 68 वर्ष के रूप में हुई। वहीं बलवीर सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोवर सिंह 40 वर्ष और मनोज राणा (चालक) पुत्र बलदेव सिंह राणा 34 वर्ष घायल हो गए, घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शव अस्पताल दूर होने के कारण पशु चिकित्सालय परोगी में रखे गये हैं। पंचायत नामा की कारवाई आज की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






