टिहरी गढ़वाल
दुःखद: टिहरी जिले में दुखद हादसा, गर्भवती महिला समेत छह लोगों की मौत…
टिहरी जिले से दुखद खबर सामने आई है। जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है जिसमे गर्भवती महिला समेत छह लोगों की मौत हो गयी। बता दें कि उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से देहरादून जा रही एक कार टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में उत्तरकाशी निवासी 6 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, एक ऑटो कार संख्या UK07-9602 जो कि लगभग 500 मीटर खाई में जा गिरी है, कार में सवार सभी 6 लोगों की मौत की सूचना है। मौके पर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर शवों को बाहर निकाला और शवों के पंचनामे की कार्यवाही की गई। नैनबाग तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात्रि वाहन गिरने पर सभी घायल होने पर कोई राहत व बचाव के अभाव से लगभग 13 घंटे के बाद ठंड के चलते मौत हो गई।
मृतकों की सूची –
1 – प्रताप सिंह पुत्र श्यामसुख उम्र 35 वर्ष ग्राम मौतड़ तहसील मोरी ।
2 – राजपाल पुत्र श्यामसुख उम्र 28 वर्ष 1
3 – वीरेंद्र पुत्र प्रेमलाल उम्र 28 वर्ष ।
4 – विनोद शोरिया उम्र 35 वर्ष ।
5 – जसीला देवी पत्नी राजपाल उम्र 25 वर्ष ।
6 – मुन्ना पुत्र रूपदास उम्र 35 वर्ष ग्राम देवली तहसील मोरी जिला उत्तरकाशी ।
शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






