टिहरी गढ़वाल
हादसा: गढ़वाल में इस जगह खड़े वाहन पर मारी पिकअप ने टक्कर, तीन घायल…

गढ़वाल। कीर्तिनगर कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन ट्रक के पीछे ही फंस गया।
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में तीन लोग सवार थे, जो घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिये बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 4.45 बजे पिकअप वाहन संख्या UK07CD0283 ने सड़क पर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप सवार तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…





















Subscribe Our channel






