टिहरी गढ़वाल
पहल: दोगी पट्टी में युवाओं के आंदोलन का असर, चिकित्सक की हुई तैनाती…
टिहरी। नरेंद्रनगर तहसील की उप-तहसील पावकी देवी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला चिकित्सक की नियुक्ति हो गई है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बड़े बुजुर्गों ने युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
आपको बता दें क्षेत्र में बीते 2 माह से दोगी पट्टी क्षेत्र के युवा मूलभूत सुविधाओं को लेकर आंदोलनरत हैं। इस संदर्भ में युवाओं ने हाल ही में क्षेत्र की समस्त समस्याओं के निराकरण को लेकर पावकी देवी दोगी पट्टी विकास संघर्ष समिति का गठन किया। युवाओं के पुरजोर प्रयास के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर अंजली रावत ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है।
इस पहल ने युवाओं में ऊर्जा भरने का काम किया है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और समिति के पदाधिकारी विकास चन्द्र रयाल ने कहा कि अब यह शुरुवात है। समिति क्षेत्र को मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहेगी। कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर वर्तमान विधायक लगातार अनदेखी करते आये हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होने पायेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






