टिहरी गढ़वाल
दुःखद: बद्रीनाथ राजमार्ग कौडियाला के पास अभी अभी कार गंगा में समाई, SDRF रेस्क्यू जारी…
टिहरी। बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के कौडियाला के पास एक कार के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिल रही है।
बताया जा रहा है कि कार सीधे नदी में समा गई है। जानकारी देते हुए एसडीआरएफ ढालवाला टीम के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि मुनिकीरेती थाना से सूचना मिली कि कौड़ियाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है जो सीधे नदी में जा गिरी। बारिश के कारण नदी का जल स्तर बढ़ने से कार दिखाई नहीं दे रही है। सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ व्यासी की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।
एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कार कहां से कहां जा रही थी व उसमें कितने लोग सवार थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…






















Subscribe Our channel



