टिहरी गढ़वाल
BREAKING: टिहरी में बड़ा हादसा, तीर्थयात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत- 8 गंभीर घायल…
टिहरी में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले से दर्दनाक हादसों की खबर आ रही है। ताजा मामला टिहरी में गूलर से सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां दो वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर घायल हो गए है। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा टिहरी में गूलर के पास हुआ है। यहां एक मैक्स वाहन और ट्रक की भिड़ंत हो गई। मैक्स में तीर्थयात्री सवार थे जो केदारनाथ से ऋषिकेश की तरफ जा रहे थे। जबकि ट्रक ऋषिकेश से श्रीनगर जा रहा था। इस दौरान दोनों में भीषण टक्कर हो गई।हादसे में मैक्स सवार दस लोग घायल हो गए। वहीं ट्रक चालक भी घायल हुआ है। जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों ने की मदद से आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों को 108 की मदद से एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान आनंद कलवार (22) पुत्र मोहन कलवार, निवासी-दिल्ली और मैक्स चालक के रूप में हुई है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घायलों की पहचान विवेक कलवार पुत्र ओमी कलवार, निवासी बीरगंज नेपाल, साहिल कलवार, रोहित गुप्ता निवासी नेपाल, गुलशन कानू, अविनाथ कलवार पुत्र प्रभु कलवार, निवासी नेपाल, रंजन पुत्र रामबाबू साह, निवासी नेपाल, आदित्य कानू पुत्र विनोद, निवासी नेपाल, विकी कलवार ,ट्रक चालक मोहन पुत्र छत्रपाल, निवासी-वुलनी बेहड सहारनपुर (यूपी) के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






