Breaking: गंगोत्री हाइवे पर खतरनाक भूस्खलन, बच्चों संग सुबह से भूखे-प्यासे फंसे हैं सैकड़ों लोग... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Breaking: गंगोत्री हाइवे पर खतरनाक भूस्खलन, बच्चों संग सुबह से भूखे-प्यासे फंसे हैं सैकड़ों लोग…

टिहरी गढ़वाल

Breaking: गंगोत्री हाइवे पर खतरनाक भूस्खलन, बच्चों संग सुबह से भूखे-प्यासे फंसे हैं सैकड़ों लोग…

टिहरी: पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के साथ ही पहाड़ों से मौत बरस रही है। भूस्खलन की खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही है। टिहरी में एक बार फिर खतरनाक भूस्खलन हो गया है। यहां ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 94 कांडीखाल के समीप भूस्खलन हो गया है। इससे सुबह 6 बजे से सड़क बंद हो गई है। नेशनल हाईवे पर सैकड़ों लोग भूखे प्यासे फंसे हुए हैं उनके साथ बच्चे भी है। लेकिन अभी तक प्रशासन की और से सड़क खोलने का कार्य शुरू नहीं किया गया है। टिहरी प्रशासन फेल साबित हो रहा है।

आपको बता दें कि ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 94 कांडीखाल के पास बंद हो गया। यहां आज सुबह अचानक पहाड़ टूट गया।जिससे नेशनल हाईवे बंद हो गया। हाइवे बंद होने से उसके दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। रोड नहीं खुलने से यात्री परेशान हैं। यात्रियों के साथ भूखे-प्यासे बच्चे भी परेशान हैं। वहीं जिला आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से इन भूखे-प्यासे यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं दी गई है। ना ही अभी टीम बंद सड़क खोलने की कोई व्यवस्था नहीं है।

वहीं दूसरी ओर देहरादून से सटे कालसी में भी आज सुबह पहाड़ दरक गया। पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर व मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। जौनसार बावर की लाइफ लाइन कहा जाना वाला कालसी-चकराता मोटर मार्ग भी लाल पुल के पहाड़ी दरकने के बंद हो गया है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग मार्ग को खोलने की कोशिश कर रहा है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in टिहरी गढ़वाल

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement

Popular Post

To Top
2 Shares
Share via
Copy link