टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह की बढ़ी मुश्किल, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस…

घनसालीः चुनाव आयोग ने घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह को नोटिस जारी किया है। शाह ने कोविड गाइडलाइन और आचार संहिता का उल्लंघन का किया था। जिसकी खबर मीडिया ने प्रमुखता से चलाई थी। खबर पर एक्शन लेते हुए अब चुनाव आयोग ने अब विधायक शक्तिलाल शाह को नोटिस जारी किया है। साथ ही 24 घण्टे के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि बीजेपी ने मौजूदा विधायक शक्ति लाल को दोबारा टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद शक्ति लाल का चमियाला बाजार में स्वागत किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद रही। इस दौरान प्रत्याशी शक्ति लाल और उनके समर्थक धारा 144 और कोविड-19 की गाइडलाइन भी भूल गए। इस दौरान उनके और उनके सहयोगियों की ओर से मास्क का भी प्रयाग नहीं किया जा रहा है। शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं किया गया। नियमों पर कार्रवाई करने का दावा करने वाला शासन- प्रशासन भी इस दौरान मूक दर्शक बना रहा।
इतना ही नहीं वीडियो वायरल होने के बावजूद भी शासन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिससे सवालियां निशान खड़े हुए थे। मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था। जिसपर एक्शन लेते हुए अब कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…





















Subscribe Our channel






