उत्तरकाशी
अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद किये गए गंगोत्री धाम के कपाट, इस साल रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालु…
उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान धाम में सैकड़ों तीर्थयात्री मौजूद रहे। कपाट बंदी के अवसर पर सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों की कुशलता और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे अभियान की सफलता की कामना भी की गई।
धार्मिक परम्परानुसार अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में अपराह्न 11 बजकर 45 मिनट पर बंद किये गए। इस अवसर पर श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल और सचिव सुरेश सेमवाल सहित सभी पांच थोकों के तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली को यात्रा गंगोत्री धाम से शीतकालीन पड़ाव मुखबा के लिए प्रस्थान कराया गया। भैरोघाटी स्थित देवी मंदिर में रात्रि निवास के बाद गंगा जी की उत्सव डोली बुधवार को मुखबा गांव में पहुंचेगी।
उधर यमुनोत्री धाम के कपाट भी 15 नवंबर को भाईदूज के पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जायेंगे, इस साल गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुजन दर्शनों के लिए पहुंचे। इस यात्रा काल में बीते दिन तक गंगोत्री धाम में 904868 तथा यमुनोत्री धाम में 735040 श्रद्धालु अपनी आमद दर्ज करा चुके थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






