पिथौरागढ़
BREAKING: उत्तराखंड में अभी-अभी खाई में गिरी कार, इतने लोग थे सवार…

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से आ रही है। यहां गुरुवार को भी धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां घटखोला के पास एक कार खाई में जा गिरी, हादसे में कार सवार की मौत हो गई। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के घटखोला के पास गुरुवार को कार संख्या UK 03 C 1836 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि पुलिस को मृतक के पास से एक आधार कार्ड बरामद हुआ है, जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त चंपावत लोहाघाट निवासी हरीश सिंह पुत्र अमर अमर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







