पिथौरागढ़
Big Breaking: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे में सेना के जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम…

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर आ रही है। पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जौलजीबी के निकट जेसीबी सवार ने सड़क किनारे खड़े जवान को टक्कर मार दी थी। मामले में पुलिस ने फरार जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि जौलजीबी के निकट सड़क पर खड़े सेना के जवान मनोज खड़ायत को पिथौरागढ़ की ओर से आ रही एक जेसीबी के चालक ने टक्कर मार दी थी, जिससे जवान की मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया था। जवान के पिता त्रिलोक सिंह ने जौलजीबी पुलिस में अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस चालक की खोजबीन में जुटी हुई थी।
एसआइ बोहरा ने सुराग लगाकर जेसीबी चालक दीपक बसेड़ा का पता लगा लिया। दीपक को पीपली- ड्योड़ा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। दीपक के खिलाफ धारा 279, 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं जवान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







