दुखदः उत्तराखंड से छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौट रहा था सेना का जवान, भीषण हादसे में हुई दर्दनाक मौत... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

दुखदः उत्तराखंड से छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौट रहा था सेना का जवान, भीषण हादसे में हुई दर्दनाक मौत…

पिथौरागढ़

दुखदः उत्तराखंड से छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौट रहा था सेना का जवान, भीषण हादसे में हुई दर्दनाक मौत…

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दर्दनाक हादसे की शिकार भारतीय सेना का जवान हो गया है। पिथौरागढ़ निवासी जवान छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौट रहा था कि रास्ते में दर्दनाक हादसे में जवान की मौत हो गई है। जवान की पहचान नायब सूबेदार मनोहर दत्त भट्ट के रूप में हुई है। जवान की मौत  से परिवार में कोहराम मच गया है । वहीं गांव वासियों ने जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: प्रदेश में यहां भयावह अग्निकांड, दो दर्जन से अधिक घर जलकर खाक....

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार फर्स्ट नागा रेजीमेंट में तैनात मनोहर दत्त भट्ट का परिवार परिवार थल के चौकोड़ी क्षेत्र में रहता है। इन दिनों वह अपने घर छुट्टियों पर आए हुए थे। और छुट्टी पूरी करते पूरी करके ड्यूटी पर वापस लौट रहे थे। इन दिनों मनोहर जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे। इस बीच हल्द्वानी रेलवे स्टेशन की ओर जाते समय एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में मनोहर दत्त गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें तुरंत ही सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जवान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

बताया जा रहा है कि जवान का पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ उनके घर लाया गया। जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी तारा देवी बेसुध होकर गिर पड़ीं। माता नारायणी देवी भी होश खो बैठीं। नायब सूबेदार मनोहर दत्त की दो बेटियां पूनम और करिश्मा हैं। अचानक हुए हादसे के चलते इन दोनों बेटियों के सिर से पिता का साया छिन गया। घर में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in पिथौरागढ़

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
5 Shares
Share via
Copy link