नैनीताल
Uttarakhand News: परिवार संग कैंची धाम पहुंचे विराट कोहली, नीम करौली बाबा के किए दर्शन…
Uttarakhand News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी फिल्म स्टार अनुष्का शर्मा और बेटी के साथ दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए हुए हैं। विराट ने परिवार संग बाबा नीम करौली धाम पहुंचे। इस दौरान दोनों ने धाम में पूजा अर्चना की। विराट और अनुष्का ने मंदिर समिति के लोगों के साथ फोटो खिंचवाई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विराट कोहली बीते दिन अपने परिवार के साथ उत्तराखंड पहुंचे थे। यहां वह घोड़ाखाल में हेलीकॉप्टर से उतरे थे। उनके उत्तराखंड पहुंचने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह भवाली स्थित नीम करोली बाबा महाराज के आश्रम में पहुंचकर दर्शन करेंगे। आज ये कयास सही साबित हुए। बाबा नीम करौली के धाम पहुंचने पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पूजा अर्चना की। जिसके बाद उन्होंने बाबा के धाम में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान स्थानीय लोगों व मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने विराट कोहली संग फोटो भी खिंचवाई। वहीं विराट और अनुष्का के मंदिर पहुंचने की सूचना पर उनके सैकड़ों प्रशंसक मंदिर के गेट के बाहर जमा हो गये। हालांकि अनुष्का और विराट बिना प्रशंसकों से मिले मुक्तेश्वर वापस चले गए।
गौरतलब है कि देहरादून में विराट कोहली की ससुराल है। अनुष्का शर्मा देहरादून के नेशविला रोड में अपना बचपन बिता चुकी हैं। उनका पुश्तैनी ससुराल दून के पाश इलाके नेशविला रोड पर शीला भवन नाम से है। इसमें कोई दोराय नहीं कि कैंची धाम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की गहरी आस्था है। अनुष्का ने हाल ही में बाबा की फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






