नैनीताल
Uttarakhand News: SSP ने इस पुलिस कर्मी को किया निलंबित, गंभीर है आरोप, जानें मामला…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में जहां एक और महिला अपराध बढ़ रहे है। वहीं बेहद अफसोस की बात है कि अगर हिफाजत करने वाले ही आबरू के लुटेरे बन रहे। जी हां ऐसी ही शर्मनाक वारदात ने खाकी को दागदार किया है। मामले में एक्शन लेते हुए एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। मामला एक छात्रा से छेड़छाड़ का बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसा 23 नवंबर 2022 को कालाढूंगी निवासी एमबीपीजी कालेज की छात्रा सुबह घर से बस से निकली। इस बीच उसके बगल में पुलिस की वर्दी में एक युवक बैठ गया और अपना नाम जरिफ बताया। बस में ही उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपित नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात है। मुखानी पुलिस ने उसके विरुद्ध प्राथमिकी की है। एसएसपी ने सिपाही जरिफ को निलंबित कर दिया है। वहीं, 46 वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के सिपाही पर कार्रवाई के लिए पीएसी मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है।
बताया जा रहा है कि छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला सिपाही जरिफ 15 दिन पहले चमोली से प्रशासनिक स्वीकृत्ति पर नैनीताल जिले में पहुंचा है। वह पुलिस लाइन में तैनात है। बुधवार को उसे डे हवालात ड्यूटी में पहुंचना था। जहां वह अनुपस्थित रहा। ड्यूटी से गायब रहकर उसने छात्रा से छेड़छाड़ की। अब ऐसे में सवाल उठता है कि महिलाओं की सुरक्षा जिनके जिम्मे है, वहीं छेड़छाड़, दुर्व्यवहार और दुष्कर्म जैसे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। आखिर सुरक्षा की आस फिर महिलाएं किनसे रखें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel





