नैनीताल
Uttarakhand News: खाई में कार गिरने से ताई-भतीजे की मौत, दो घायल, शादी की खुशियां मातम में बदली…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। यहां शादी में जा रहे परिवार की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में ताई भतीजे की मौत हो गई तो वहीं दो लोग घायल हो गए। हादसे से जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा हादसा सेराघाट में रामपुर के पास हुआ। ये हादसा उस दौरान हुआ जब एक परिवार शादी में शामिल होने के लिए हल्द्वानी से मुनस्यारी के गिरगांव जा रहा था। गांव में 30 नवंबर को विजय सिंह के बेटे महेश की बरात बागेश्वर के गोगिना गांव जानी थी। चचेरे भाई के बेटे की बरात में शामिल होने के लिए पूर्व सैनिक पूरन सिंह अपनी मां तुलसी देवी, चचेरे भाई गंगा सिंह और हल्द्वानी निवासी गोपाल सिंह के साथ कार से गांव आ रहे थे। इस दौरान कार सेराघाट के रामपुर के पास पहुंची ही थी कि खाई में जा गिरी, हादसे में ताई और भतीजे की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकाला है। जिसमें एक घायल को सेराघाट और दूसरे को बेड़ीनाग अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान गंगा सिंह (38) पुत्र दीवान सिंह निवासी गिरगांव हाल निवासी दिनेशपुर (रुद्रपुर) और उनकी ताई तुलसी देवी (60) पत्नी स्व. जय सिंह निवासी गिरगांव मुनस्यारी के रूप में हुई हैं। वहीं तुलसी देवी और गंगा सिंह के मौत की सूचना मिली माहौल गमगीन हो गया। परिवाल में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






